उमरवार गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस

Kerakat Live News
उमरवार गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस केराकत,जौनपुर। रिपोर्टर अरविंद यादव
स्थानीय क्षेत्र के उमरवार गांव में सौहार्द बंधुता मंच के दिशानिर्देश में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया।इस दौरान श्रमिकों और श्रमिक आंदोलन के योगदान को याद किया गया। समावेश साथी नीरा आर्या ने महिला श्रमिक मजदूर को सम्मान पत्र देकर सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाते हुए बताया कि इस दिन दुनिया भर के मेहनती और समर्पित लोगों को याद किया जाता है।यह एकजुटता, सामाजिक न्याय और श्रमिकों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष का एक सशक्त प्रतीक बन गया है।यह दिन उन सभी श्रमिकों को समर्पित है जो कठिन परिश्रम से आज आम जनमानस के जीवन को आसान बनाते है श्रमिकों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजदूर दिवस मनाया जाता है।वही मौजूद साथी धनरा देवी ने भी मजदूरों के अधिकार को लेकर प्रकाश डाला इस अवसर पर चंदा,ऊषा यादव,नीलम,रीना सिंह व सुनीता के साथ भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top