मजदूर दिवस पर मजदूरों ने मांगा अधिकार
May 02, 2025
मजदूर दिवस पर मजदूरों ने मांगा अधिकार
1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर मनरेगा मजदूर संगठन के नेतृत्व में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश करते हुए कहा गया कि मजदूर दिवस हम श्रमिको के श्रम व मजदूर अधिकार के सम्मान के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है। और मजदूरों के संघर्षों का परिणाम है कि आठ घंटे काम की कार्यावधि तय की गई और सम्मान जनक वेतन व कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधाओ की उपलब्धता व मजदूर यूनियन के अस्तित्व को स्वीकार कर मजदूरों के हित के बारे में कानून बनाया गया। वक्ताओं द्वारा संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा गया कि मजदूरों की वर्तमान स्थिति का आकलन किया जाय तो मजदूरों की स्थिति दिन पर दिन दयनीय होती जा रही है मजदूरों के हित के खिलाफ कानून बनाए जा रहे है,मनरेगा बजट भी कम किया जा रहा है। इसके खिलाफ हम मजदूरों को संगठित होकर आवाज उठानी होगी और अपने अधिकार को पाने के लिए संघर्ष करना होगा।
कार्यक्रम में आशा यादव, फूलपत्ती , माधुरी,मीरा, सीमा,निशा,सुमन, मीना, गीता,माया समेत दर्जनों महिलाओं की भागीदारी रही।
Share to other apps