अपराध निरीक्षक तीन माह से उड़ा रहे फ़रियादी का मजाक, पीड़ित न्याय के लिये लगा रहा थाने का चक्कर

Kerakat Live News
अपराध निरीक्षक तीन माह से उड़ा रहे फ़रियादी का मजाक, पीड़ित न्याय के लिये लगा रहा थाने का चक्कर
केराकत। क्षेत्र के ग्राम नाऊपुर निवासी प्रकाश राम शनिवार को दोपहर अपराध निरीक्षक विजय शंकर सिंह पर तीन माह से मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि प्रकाश राम की पत्नी लगभग तीन माह पूर्व अपने प्रेमी विकास मौर्य पुत्र रतन मौर्य निवासी ग्राम नूरपुर थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ के साथ भाग गयी। पीड़ित प्रकाश राम ने अपने पत्नी को भगाने के आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर पुलिस ने न्याय की गुहार लगायी। पीड़ित का आरोप है कि थाने पर अबतक कोई सुनवाई नहीं हुई है। वही अपराध निरीक्षक विजय शंकर सिंह मजाक उड़ाते हुये कहते है कि तुम्हारी दूसरी शादी करा देते है, पहली पत्नी का चक्कर छोड़ दो। पीड़ित के पास एक लड़का और एक लड़की है। साथ ही किसी भी हाल में प्रकाश राम अपने पत्नी के साथ रहना चाहता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top