बैठक कर सर्वसम्मति से ब्लॉक इकाई का हुआ गठन
May 15, 2025
बैठक कर सर्वसम्मति से ब्लॉक इकाई का हुआ गठन
आसिफ अंसारी अध्यक्ष व संजय यादव उपाध्यक्ष हुए मनोनीत
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सत्यनिष्ठा से निर्वहन का संकल्प लिया
केराकत,जौनपुर।
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की केराकत ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।वरिष्ठ ग्राम पंचायत/सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रजनीश पाण्डेय ने बैठक की आहुति दी गई। इस मौके पर पिछली कार्यवाही पढ़कर सदस्यों को सुनाई गई तदुपरान्त नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसका सभी सदस्यों ने हर्ष ध्वनि से स्वागत किया।
बैठक में अध्यक्ष पद के लिए आसिफ अंसारी व उपाध्यक्ष संजय यादव के नाम का प्रस्ताव किया गया जिसे सर्व सहमति से अनुमोदित किया गया। इसी प्रकार महामंत्री पद के लिए मटरू राम तो सुशील कुमार कोषाध्यक्ष पद के नाम का प्रस्ताव किया गया वही संप्रेक्षक के तौर पर जयेश यादव के नाम का प्रस्ताव रखा गया। जिसका सर्व समर्थन बैठक में प्राप्त हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों के सत्यनिष्ठा से निर्वहन का संकल्प लिया।इस अवसर पर कृष्ण मोहन यादव,सौरभ दुबे,पूजा यादव,शिवकुमार विश्वकर्मा व अमित कुमार सिंह ने नव चयनित पदाधिकारियों को माला पहनकर शुभकामनाएं दी।
Share to other apps