महिलाओं का नेतृत्व विकास प्रशिक्षण
May 14, 2025
महिलाओं का नेतृत्व विकास प्रशिक्षण
जौनपुर
केराकत ब्लाक के अन्तर्गत रतनुपुर जन विकास समिति कार्यालय पर गांव की महिलाओं के साथ महिला नेतृत्व विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण में महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक व परिवारिक स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान ग्रुप बनाकर महिलाओं ने स्थितियों के बारे में चर्चा कर अपने अपने विचार को चार्ट पेपर के माध्यम से प्रस्तुत की।
जन विकास समिति की जिला संयोजक पूनम दीक्षित द्वारा कहा गया कि समाज पुरुष प्रधान है। इसमें महिलाओं को बराबरी में लाने के लिए सभी लोगों को सहयोग करना होगा।
महिलाओं को नेतृत्व देने के लिए संविधान में आरक्षण की व्यवस्था की गई है। जिससे महिला नेतृत्व करे तथा देश की व्यवस्था बदलने में अपनी भुमिका निभाए । आरक्षण की देन है कि महिला प्रधान, सदस्य, ब्लाक प्रमुख बन रही है। लेकिन अधिकतर महिलाएं घर के पुरुष के हाथ का मोहरा बनी हुई है। महिलाओं की स्थिति में बदलाव लाना जरूरी है। नंदलाल मास्टर द्वारा बताया गया कि नेतृत्व पढ़ाई से नहीं बल्कि बाहर निकल कर पहचान बनाने से होता है।प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत बेहड़ा , देवराई, उमरवार,पारापाटी, घुड़दौड़,बराई, बंमबावन, जमुआ,बासबारी,गोबरा भीतरी,नाऊपुर,बरईछ, भैंसा सोहनी, उदयचंपुर से दर्जनों लोगों व जन विकास समिति से दीपमाला, ज्योति, सरिता की भागीदारी रही।
Share to other apps