नदी में डूबकर छात्र की दर्दनाक मौत
June 04, 2025
नदी में डूबकर छात्र की दर्दनाक मौ
केराकत। क्षेत्र के ग्राम सरोजबड़ेवर बुद्धवार को पूर्वांह लगभग साढ़े आठ बजे अंकेश प्रजापति 17वर्ष पुत्र अरविंद प्रजापति की दर्दनाक मौत हो गयी। गौरतलब है कि गाँव से होकर गुजरने वाली गोमती नदी में
नहाने का समय फुटईया नदी घाट पर अचानक अंकेश गहरे पानी में चला गया। पास में नहा रहे कुछ लडके जब तक उसे बचाते तब तक अंकेश डूब गया। मौके पर मल्लहो ने तुरन्त नदी में उसे निकाला तब तक उसकी मौत चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराया, वही परिजन वगैरे पोस्टमार्टम के शव की अंतेष्ठी कर दिया। मृतक अपने पिता की संतानो में दुसरा नबर पर था। और माँ गायत्री इंटर कालेज में 12वी का छात्र था। वही उसका एक बड़ा भाई अंकित प्रजापति 20वर्ष और बहन अकिता प्रजापति 13 वर्ष है। घटना से मृतक की माँ सुमन प्रजापति का रों रों कर बुरा हाल है।
Share to other apps