सत्कार ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशंस को मिला बेस्ट अकैडमिक अवार्ड

Kerakat Live News
सत्कार ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशंस को मिला बेस्ट अकैडमिक अवार्ड
चंदवक,जौनपुर। अलीगढ़ में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय भौतिक चिकित्सा कान्फ्रेंस (फिजियो गाइड 3) में सत्कार ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन डॉक्टर अवनीश कुमार सिंह को बेस्ट अकैडमिक अवार्ड उनके फिजियोथेरेपी शिक्षा को बढ़ाने उत्तम प्रचार प्रसार बी पी टी ,एम पी टी ,पी एच डी जैसे विष‌यों को राष्ट्रीय स्तर पर चलाने हेतु दिया गया।इस बाबत डॉ अवनीश कुमार सिंह ने भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी )पर प्रकाश डालते हुये कहा कि आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में अगर आप भौतिक चिकित्सक से जुड़ेंगे तो आप जोड़ो की परेशानी ,हार्ट की बीमारी ,नसों की बीमारी,महिलाओं की तमाम समस्याओं और अन्य बीमारियों से बचे रहेंगे।साथ ही हम सब को अब एक फैमिली फिजियोथैरेपिस्ट डॉ की आवश्यकता है। इस गरिमामयी पल के साक्षी डॉक्टर पंकज कुमार सिंह डॉक्टर अमितेश कुमार गिरि, डॉक्टर मयंक सिंह, डॉक्टर सूरज तिवारी, डॉक्टर सोनी पांडेय, डॉक्टर एस पांडेय, डॉक्टर रुद्रेश मोहन, डॉक्टर मनीष चौहान, डॉक्टर अभिनव, डॉक्टर विजय यादव, डॉक्टर सुरजीत ,डॉक्टर सत्यम ,डॉक्टर गौतम, डॉक्टर कुलदीप सहित वाराणसी फिजियोथिरैपिस्ट एसोसिएशन के तमाम सदस्य मौजूद रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top